Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्टेशन पर मिली लावारिस नवजात बच्ची, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चांपा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक 10–15 दिन की नवजात बच्ची मिली, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसकी जान बचाई। बच्ची को देखकर यात्रियों ने तत्काल सूचना दी, जिसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा।

कलेक्टर जन्मेजय मोहबे के सख्त निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग, रेलवे पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी मेडिकल जांच की। मेडिकल जांच के बाद नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

समिति के आदेश पर नन्हीं बच्ची को विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, कोरबा में सुरक्षित संरक्षण हेतु भेज दिया गया है। राहत की बात यह है कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी देखभाल की सभी उचित व्यवस्थाएँ कर दी गई हैं।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249