Trendingछत्तीसगढ

नीतीश कुमार का ऐतिहासिक क्षण: 10वीं बार CM पद की शपथ, छत्तीसगढ़ से पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

बिहार में आज एक बार फिर राजनीति का बड़ा दिन है। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पटना रवाना हुए ।

पटना रवाना होने से पहले अरुण साव ने कहा- “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह है। छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता बिहार चुनाव में सक्रिय रहे। आज हमें इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का मौका मिलेगा।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होते जा रहे हैं।

विजय शर्मा ने भी शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा—“गजब है ऐसा नेतृत्व कि 10वीं बार मुख्यमंत्री बनकर सामने आ रहे हैं। नीतीश कुमार की स्वीकार्यता कितनी है, मैंने खुद देखा है। बिहार में बदलाव आया है और NDA की सरकार मजबूत है।” आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252