रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। व्यापम की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को, शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को और व्याख्याता की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।











