Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कानून व्यवस्था पर पायलट का तंज: “छत्तीसगढ़ में लगातार गोलीबारी–लूट… अंधेरा आपके दिए तले”

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की राजनीति, SIR प्रक्रिया, कानून व्यवस्था और बीजेपी पर तीखे बयान दिए। पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि SIR को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इस प्रक्रिया की जल्दबाज़ी आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “कई राज्यों में BLOS आत्महत्या कर रहे हैं… इतनी जल्दबाज़ी में हम क्या साबित करना चाहते हैं?” पायलट ने साफ कहा कि किसी गरीब का नाम काटा गया तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा- “चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है, इसे एक्सपोज़ करेंगे।” उन्होंने कहा कि वोट चोरी की शिकायतों पर तत्काल जांच बैठनी चाहिए। पायलट ने घोषणा की कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।

बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए पायलट ने कहा- “उग्रवाद और आतंकवाद का डटकर सामना कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस देश के लिए शहादत दी है। जिन्होंने सिर्फ भाषण दिए, वही आज राज कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हमने पूरी जमात खो दी… बीजेपी भाषण न दे।”

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक मजबूत और नई टीम मिलने वाली है।

सचिन पायलट ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- “छत्तीसगढ़ में क्या हाल है कानून व्यवस्था का? लगातार गोलीबारी, लूटमार, चाकूबाजी…अवैध काम बढ़ते जा रहे हैं और इसकी चिंता तक नहीं है। आपके दिए तले ही अंधेरा है।”

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175