Trendingछत्तीसगढबड़ी खबरवायरल खबरसमाचार

काल बनी खेत की जुताई : पिता के सामने ट्रैक्टर से गिरा मासूम, रोटावेटर की चपेट में आने से थम गयी सांसें

कोंडागांव। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ खेती-किसानी का सीज़न एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला मातम बन गया। खेत की जुताई के दौरान हुए एक भीषण हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे की जान चली गयी। बच्चा अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जुताई देख रहा था, तभी अचानक यह हादसा घट गया।

कैसे हुआ ये ख़ौफ़नाक वाकया?
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब पिता ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था, तो उसका मासूम बेटा भी साथ जाने की ज़िद करने लगा। पिता ने उसे ट्रैक्टर के मडगॉर्ड पर बैठा लिया। बारिश के कारण खेत की मिट्टी गीली थी और जमीन उबड़-खाबड़ थी। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर को एक ज़ोरदार झटका लगा, जिससे मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गया।

रोटावेटर की चपेट में आने से थमीं सांसें :
बच्चा जैसे ही नीचे गिरा, वह ट्रैक्टर के पीछे तेज़ी से घूम रहे लोहे के नुकीले ब्लेड वाले ‘रोटावेटर’की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि पिता को ब्रेक लगाने का मौका तक नहीं मिला। रोटावेटर की जद में आने से मासूम गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

अपने ही सामने बच्चे को दम तोड़ता देख पिता बदहवास हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग क़ायम कर जांच शुरु कर दी है।

Related Posts

रील्स बनाने के चक्कर में गई नवविवाहिता की जान? फंदे पर लटकता मिला शव, मोबाइल में रिकॉर्ड हुई दर्दनाक घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के…

CG NEWS- चरित्र शंका में पति ने पार की हैवानियत की हदें, बाथरूम में घुसकर पत्नी का रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से न्यायधानी को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने…

रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, 2 घंटे लेट हुईं उड़ानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना) पर…

1 of 380