छत्तीसगढ

वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस, देर शाम गिरफ़्तारी का पुलिस अधिकारी करेंगे खुलासा, देखें वीडियो

रायपुर पुलिस का सिरदर्द बना वीरेंद्र सिंह तोमर और उसका भाई, जिसको पकड़ने के लिए बीते 5 महीने से पुलिस मशक्कत कर रही थी। अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाने की सयुक्त टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में वीरेंदर सिंह तोमर को ग्वालियर से धर दबोचा है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था।

वीरेंद्र तोमर को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। तोमर को गाड़ी से उतारे बगैर उसे पुरानी बस्ती थाने ले जाया गया है। कुछ देर में रायपुर पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। वहीं वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

1 of 125