बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की पुलिस लगातर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर ग्राम तेलासी में संचालित एक हाई प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक सरपंच और खरोरा क्षेत्र के एक बड़े नेता के रिश्तेदार सहित कुल 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास 1 लाख 52 हजार रूपए नकद , 52 पत्ती ताश, 2 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 मार्च की रात समाधान सेल में सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम तेलासी स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश देकर दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास 1 लाख 52 हजार रूपए नकद, 52 पत्ती ताश, 2 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किया गया। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत थाना गिधपुरी में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम
- धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया (28 वर्ष), निवासी ग्राम- अमसेना, खरोरा थाना जिला- रायपुर
- मुकेश कुमार मनहरे (34 वर्ष), निवासी ग्राम- भंडारपुरी, खरोरा थाना जिला-रायपुर
- श्रवण जोशी (51 वर्ष), निवासी ग्राम- कोडापार, खरोरा थाना जिला-रायपुर
- राहुल मनहरे (34 वर्ष), निवासी ग्राम- भंडारपुरी, खरोरा थाना जिला-रायपुर
- मालिक राम डहरिया (35 वर्ष), निवासी ग्राम- कोडापार, थाना खरोरा जिला रायपुर
- आनंद बंजारे (40 वर्ष), निवासी ग्राम- भंडारपुरी, थाना खरोरा जिला रायपुर
- अजीत सुरतांगे (35 वर्ष), निवासी ग्राम- सुंदरी, थाना पलारी









