छत्तीसगढ

CG NEWS: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

रायपुर। खैरागढ़ जिला पुलिस ने आज नशा तश्करों को बड़ी चोट दी है। पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल का परिवहन करते हुए 6 आरोपियों सहित 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से गुजरात से नशीली टैबलेट लाकर गड़ई थाना क्षेत्र में बिक्री करते थे। पुलिस को आज मुखबिर से नशे की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम ठंडार के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों सहित 1 नाबालिग तश्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से 398 स्ट्रिप (3184नग) प्रतिबंधित कैप्सूल, दो बाइक और 4 मोबाइल फोन मिला है। आरोपियों के खिलाफ खैरागढ़ जिला पुलिस NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  1. मोहित सतनामी (35 वर्ष), पिता धनुक सतनामी, गंडई
  2. राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी (22 वर्ष), पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
  3. शहबाज खान उर्फ पप्पू (33 वर्ष), पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई
  4. शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली (33 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, गंडई
  5. उत्तम रात्रे (24 वर्ष), पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
  6. एक विधि से संघर्षरत बालक

Related Posts

1 of 125