Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में 2025 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों की पोस्टिंग, फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनाती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 2025 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिला स्तर पर पोस्टिंग दी गई है।

ये सभी अधिकारी 17 मार्च को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से अपने प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे हैं। इसके बाद अब इन्हें जमीनी स्तर पर प्रशासनिक अनुभव देने के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीनों ट्रेनी अधिकारियों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण के तहत अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है, जहां वे प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को समझेंगे और वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव हासिल करेंगे।

इस फील्ड ट्रेनिंग के दौरान अधिकारी राजस्व, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर काम करेंगे। यह प्रशिक्षण उनके भविष्य के प्रशासनिक दायित्वों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

Related Posts

1 of 241