Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मरे बच्चे को सीने से लगाकर घंटों भटकती रही लंगूर मां, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

रायगढ़ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लंगूर मां अपने मृत बच्चे को सीने से लगाकर घंटों तक इधर-उधर भटकती रही। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार (25 मार्च) शाम की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा स्थान फॉरेस्ट ऑफिस के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म की दीवार है। लंगूर मां कभी दीवार पर बैठ जाती, तो कभी अपने बच्चे को गोद में लेकर इधर-उधर घूमने लगती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि बंदर के बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बच्चे की मौत के बाद भी मां उसे जिंदा समझकर लंबे समय तक सीने से लगाए रही, जो ममता का एक मार्मिक उदाहरण पेश करता है।

यह घटना एक बार फिर इंसानों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि जानवरों में भी भावनाएं और अपने बच्चों के प्रति गहरा लगाव होता है।

Related Posts

1 of 241