अधोसंरचना विकास के अंतर्गत पूर्व तटीय रेलवे, खुर्दा रोड मंडल के राज आठगढ़ स्टेशन में तीसरी एवं चौथी लाइन कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
दिनाँक 11 से 19 दिसम्बर 2025 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया खुर्दा रोड-विजयनगरम-रायगड़ा-टिटिलागढ़-लखौली होकर दुर्ग जायेगी।
दिनाँक 11 से 19 दिसम्बर 2025 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18425 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया लखौली-टिटिलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम-खुर्दा रोड होकर पुरी जायेगी।
दिनाँक 12, 13 एवं 16 दिसम्बर 2025 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया विजयनगरम-रायगड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर अमृतसर जायेगी।
दिनाँक 10, 13, 14 एवं 17 दिसम्बर 2025 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर-रायगड़ा-विजयनगरम होकर विशाखापटनम जायेगी।









