Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कजाकिस्तान की दो महिलाएं हिरासत में, एक का वीजा एक्सपायर, दूसरी के पास पासपोर्ट नहीं; IB और IPS कर रहे पूछताछ

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया है। पकड़ी गई दोनों महिलाएं कजाकिस्तान की नागरिक बताई जा रही हैं। इनमें से एक महिला का वीजा 8 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका है, जबकि दूसरी महिला के पास पासपोर्ट ही नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और IPS अधिकारी खुद उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

वीजा उल्लंघन और पासपोर्ट का पेंच

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, लेकिन उसकी अवधि आठ माह पूर्व समाप्त हो चुकी है। महिला ने न तो वीजा एक्सटेंशन के लिए आवेदन किया और न ही इसकी जानकारी जिला विशेष शाखा (DSB) को दी।

वहीं, दूसरी महिला के पास मौके पर पासपोर्ट उपलब्ध नहीं था। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसका पासपोर्ट किसी दूसरी जगह रखा है और वह उसे व्हाट्सएप के जरिए मंगवाकर दिखा सकती है। पुलिस फिलहाल इन दावों की सच्चाई खंगाल रही है।

खुफिया एजेंसियां सतर्क, क्या है रायपुर आने का मकसद?

महिलाओं की संदिग्ध मौजूदगी की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सीएसपी और आईबी के अफसर संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे हैं कि ये महिलाएं राजधानी में कब से रह रही थीं और यहां उनके आने का वास्तविक उद्देश्य क्या था? पुलिस ने अभी तक इनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पड़ताल पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252