Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- बछड़े को मारकर खाते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी, पुलिस ने 4 को दबोचा!

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेयुरपारा इलाके में बछड़े को मारकर उसका मांस खाते हुए कुछ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तेयुरपारा में छापेमारी की, जहाँ आरोपी बछड़े का वध कर उसका मांस पका रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपियों ने महज एक दिन पहले भी एक गाय को काटकर अपना निवाला बनाया था। धौरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल थाने में उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458