Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: IPL से पहले ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 50 लाख कैश के साथ 4 बुकी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) को 8 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के सिंधु भवन पार्किंग में एक सफेद रंग की हुंडई टक्सन कार में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जब रेड मारी, तो कार के अंदर से ऑनलाइन सट्टे का पूरा काला साम्राज्य संचालित होता मिला।

50 लाख कैश और ट्रेनिंग का खेल

पकड़े गए आरोपी रितेश गोविंदानी, मोहम्मद अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिन्जानी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनके लैपटॉप और मोबाइल ने सारा राज खोल दिया। जांच में पता चला कि ये आरोपी Allpanelexch और Powerexch जैसी बड़ी वेबसाइट्स की मास्टर आईडी कमीशन पर बांटते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि ये गिरोह विदेश से ट्रेनिंग लेकर लौटा था और यहाँ नए सट्टेबाजों को तैयार कर रहा था।

बरामदगी की सूची (कुल कीमत लगभग 80 लाख):

  • नगदी: ₹50,35,000 (पचास लाख पैंतीस हजार)
  • वाहन: हुंडई टक्सन कार (CG 04 NQ 7745)
  • गैजेट्स: 2 लैपटॉप, 10 हाई-टेक मोबाइल फोन
  • अन्य: पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और कैलकुलेटर।

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल:

  1. रितेश गोविंदानी: शंकर नगर, रायपुर।
  2. मोहम्मद अख्तर: मौदहापारा, रायपुर।
  3. विक्रम राजकोरी (मास्टरमाइंड): सुंदर नगर, रायपुर।
  4. सागर पिंजानी: पुरानी बस्ती, रायपुर।




Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 246