Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आईफोन और अय्याशी के लिए सगी भतीजी ने ही लुटवा दिया ‘बड़े पापा’ का घर, करोड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा

जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम केराडीह (रैनीडांड) में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस चोरी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है। घर की भतीजी ने ही आईफोन और लग्जरी लाइफ के लालच में अपने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े पिताजी के घर को निशाना बनाया।

चोरों ने घर से 15 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात (करोड़ों की संपत्ति) चुराए थे। चोरी के पैसों से आरोपियों ने एक नई ‘हरियर’ कार खरीदी, आईफोन लिए और शहरों में जाकर जमकर पार्टियां कीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, सोने के बिस्किट, जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरी ओर, अंबिकापुर के ग्राम कोरजा में स्थित सरकारी राशन दुकान (PDS) में बड़ी चोरी हुई है। चोरों ने 7 जनवरी की रात दुकान का ताला तोड़कर वहां रखा सारा स्टॉक साफ कर दिया।

क्या-क्या हुआ चोरी?

  • चना: 13 क्विंटल
  • शक्कर: 4 क्विंटल
  • चावल: 7 क्विंटल
  • कुल कीमत: लगभग 30,800 रुपये।

पीडीएस संचालक शिवनारायण सिंह की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही राशन चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस किसी संगठित गिरोह की तलाश कर रही है।



Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478