Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में Virat Kohli के पैर छूने वाले फैंस पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर: भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के दौरान विराट कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छूने की कोशिश करने वाला युवक पुलिस की पकड़ में आ गया। नकटा गांव निवासी चंदप्रकाश बंजारे ने अचानक स्टेडियम में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

घटना बुधवार को रायपुर स्टेडियम में हुई। जानकारी के अनुसार नकटा गांव निवासी चंदप्रकाश बंजारे दर्शक दीर्घा से अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में कूद गया। वह सीधे विराट कोहली के पास पहुंचा और उनके पैर छूने लगा। इस अचानक घटना से कुछ समय के लिए मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तुरंत काबू में लेकर स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। बाद में उसे मंदिर हसौद थाने ले जाया गया, जहां धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने कहा कि वह विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलने की इच्छा थी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में सुरक्षा घेरा तोड़ना गंभीर अपराध है और खिलाड़ियों व दर्शकों की सुरक्षा को खतरे में डालता है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

1 of 255