छत्तीसगढ

रायपुर पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर का निकाला जूलसू, देखें वीडियो

रायपुर। करीब 2 महीने से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर (Virendra Tomar arrested) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रायपुर क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे ग्वालियर से धर दबोचा। वहीं उसका छोटा भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने बरामद किया डंप हथियारों का जखीरा

बीरेंद्र की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे सड़क के रास्ते रायपुर लेकर पहुंची। रायपुर लाने के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलुस निकाला, इस दौरान वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर में पुलिस अधीक्षक उसकी गिरफ़्तारी कैसे हुई, इसपर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे।

बता दें कि, वीरेंद्र और रोहित के खिलफ रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक कारोबारी ने मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर अपराधों में केस दर्ज किए गए थे। एफआईआर के बाद से दोनों दो जून से फरार चल रहे थे।

कई महीनों से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में थी। इस दौरान आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच भी अपनाए, लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने तलाश तेज की और वीरेंद्र (Virendra Tomar) की लोकेशन मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ट्रेस की।

क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर में घेराबंदी कर वीरेंद्र तोमर को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फरारी के दौरान वह उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में छिपता रहा था।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 125