Trendingछत्तीसगढ

आबकारी घोटाला मामले में नेक्स जेन कंपनी के डायरेक्टरों को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद FL 10 लाइसेंसधारी कंपनी के डायरेक्टरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है।

जानकारी के मुताबिक आज बिलासपुर HC जस्टिस अरविंद वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। बचाव पक्ष की तरफ से सीनियर अधिवक्ता शशांक मिश्रा और गगन तिवारी पैरवी की। कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद नेक्स जेन कंपनी के डायरेक्टरों की जमानत मंजूर कर दी। आज जिन्हे जमानत मिली है उनमे अभिषेक सिंह और संजय मिश्रा शामिल है। बता दें कि अभिषेक सिंह अरविंद सिंह का भतीजा है। वहीं मनीष मिश्रा, CA संजय मिश्रा का भाई है।

Related Posts

1 of 176