Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, प्रेमी से मिलने जेल पहुंची प्रेमिका, वीडियो बनाकर किया वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। जेल में बंद एक युवक से मिलने पहुंची युवती ने मुलाकात के दौरान वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जन्मदिन पर हुई मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने जेल में बंद प्रेमी के जन्मदिन के अवसर पर उससे मिलने सेंट्रल जेल पहुंची थी। मुलाकात के दौरान युवती ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह अपने प्रेमी के जन्मदिन की बात करते हुए भावुक अंदाज़ में नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गीत भी सुनाई दे रहा है, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया गया।

मुलाकात कक्ष में मोबाइल कैसे पहुंचा?

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जेल के भीतर, वह भी मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। वीडियो में कैदी और युवती बेखौफ नजर आ रहे हैं, जिससे जेल में निगरानी व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर होती हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं वीडियो

यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़े वीडियो या तस्वीरें सामने आई हों। इससे पहले भी जेल के भीतर से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिन पर उस समय भी सवाल उठे थे।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

जेल प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

फिलहाल, यह देखना अहम होगा कि वायरल वीडियो को लेकर जेल प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और सुरक्षा में हुई चूक की जांच कर दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सेंट्रल जेल की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245