दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के Dantewada जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। Chhattisgarh Police और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया। मौके से सुरक्षाबलों ने SLR और इंसास रायफल सहित कई हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 3 मार्च को थाना Gidam क्षेत्र के गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा गांवों के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डम्प किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक Gaurav Rai के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) Rahul Kumar Uyke के नेतृत्व में DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
सुरक्षाबल जब जंगल क्षेत्र में सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी लेने पर एक सशस्त्र नक्सली का शव बरामद हुआ। आत्मसमर्पित कैडर की मदद से उसकी पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई। वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम था और उस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि राजेश पुनेम Bijapur जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी गांव का रहने वाला था।
मौके से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने
- 1 SLR रायफल
- 1 इंसास रायफल
- 1 पिस्टल
- वॉकी-टॉकी
- मैगजीन और जिंदा कारतूस
- अन्य नक्सली सामग्री
बरामद की है।







