Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश की नाकाम, दो बड़ी IED को ब्लास्ट कर किया डी-एक्टिवेट, देखें वीडियो

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल करते हुए 20 और 30 किलो के दो शक्तिशाली IED बरामद किए। ये विस्फोटक लंकापल्ली कच्ची सड़क पर बड़े वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे।

संयुक्त टीम की सतर्क कार्रवाई

डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। टीम नियमित सर्चिंग अभियान के तहत ईलमिड़ी–लंकापल्ली इलाके में तैनात थी, जो नक्सलियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

कच्ची सड़क पर भारी IED बरामद

जांच के दौरान टीम को सड़क के बीचों-बीच IED संदिग्ध स्थान मिला। डिमाइनिंग प्रक्रिया में पता चला कि नक्सलियों ने 20 और 30 किलो के दो IED कमांड स्विच सिस्टम से लगाए थे। बड़े वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से यह विस्फोटक छिपाया गया था।

BDS टीम ने मौके पर नष्ट किया विस्फोटक

बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षा बल सतर्क, अभियान जारी

सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की नापाक साजिश पर पानी फिर गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान को और तेज कर दिया गया है। जवानों ने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Related Posts

1 of 174