Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: गृहमंत्री के इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान संचालक गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा मिलने से हड़कंप

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सेक्स रैकेट के खुलासे से सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि मामला गृहमंत्री के क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है। मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस के नाम से संचालित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने मकान संचालक अमिताभ नामदेव को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और बिना किसी वैध दस्तावेज के बाहरी लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे।

गोपनीय निगरानी के बाद हुई कार्रवाई

शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी की। गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर छापेमारी का निर्णय लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मकान के भीतर दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली, जो स्कूल ड्रेस में थी और संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। इस दृश्य को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

नाबालिग मिलने से मामला गंभीर

मामले में नाबालिग के शामिल होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ छात्रा को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि बाल संरक्षण कानूनों के तहत मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बिना दस्तावेज दिए जा रहे थे कमरे

पुलिस जांच में सामने आया है कि मकान संचालक द्वारा बिना पहचान पत्र और वैध दस्तावेजों के कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे, जो कानूनन अपराध है। इसके अलावा, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।

लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार

प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी। मोहल्लेवासियों के अनुसार, देर रात तक आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा पुलिस ने आरोपी अमिताभ नामदेव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसका संबंध किसी बड़े संगठित गिरोह से है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170