दुर्ग। छावनी CSP हेमप्रकाश नायक का शर्मनाक ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर SP विजय अग्रवाल ने ताबड़तोड़ एक्शन ले लिया है। अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों को भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुर्ग पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आज शाम देश जारी कर हेमप्रकाश नायक को छावनी सर्किल के CSP पद से तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया। अब उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।
दरअसल एक वायरल ऑडियो में CSP हेमप्रकाश नायक अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अपशब्द और गंदी गालियाँ दे रहे हैं। पहले भी गंभीर आरोपों के चलते तत्कालीन IG ने इन्हें पद से हटा दिया था। नए SP विजय अग्रवाल ने पदभार लेते ही इन्हें फिर छावनी CSP बना दिया था। सूत्र बताते हैं कि पद वापसी के बाद पुरानी रंजिश के चलते यह गुस्सा फूटा।
ऑडियो वायरल होने के बाद दुर्ग पुलिस लाइन से लेकर SSP ऑफिस तक हड़कंप मच गया। कई अधिकारियों ने इसे “अनुशासन की हद पार करना” बताया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ऐसी भाषा पुलिस विभाग में कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”









