Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नया रायपुर में हैरान कर देने वाला हादसा: दो पेड़ों के बीच लटकी कार, डॉक्टर घायल

रायपुर में रविवार देर रात और शाम को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने सनसनी फैला दी। एक हादसा नया रायपुर में हुआ, जबकि दूसरा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के सामने हुआ

नया रायपुर में देर रात करीब 2 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली और दो पेड़ों के बीच जा फंसी। बताया जा रहा है कि कार चालक सत्य साई अस्पताल का डॉक्टर है, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच जारी है।

रविवार शाम 8 से 8:30 बजे के बीच डीपीएस स्कूल के सामने धान से लदा ट्रक पलट गया। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक अचानक पट्टा टूटने के कारण अनियंत्रित हो गया और पास से गुजर रही कार के ऊपर पलट गया।

इस भीषण हादसे में तिल्दा निवासी अनाज कारोबारी राजकुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी पद्मा और कार चालक प्रवीण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विधानसभा क्षेत्र के सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मुताबिक, ट्रक में करीब 20 टन धान लोड था। ओवरलोड और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सका। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतक के बेटे मनीष के अनुसार, राजकुमार की बायपास सर्जरी हुई थी और सोमवार को छुट्टी मिलनी थी। परिवार के अन्य सदस्य सोमवार को आने वाले थे, लेकिन फ्लाइट टिकट होने के कारण बेटा-बहू रायपुर में ही रुक गए, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। कार के ऊपर ट्रक पलटने से राहत कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया। करीब तीन घंटे बाद सड़क पर आवाजाही सामान्य हो सकी।

Related Posts

बिलासपुर में हवाई सेवाओं पर फिर निराशा, समर शेड्यूल में नहीं मिली नई उड़ान, प्रयागराज फ्लाइट में कटौती

प्रदेश के प्रमुख शहर बिलासपुर में हवाई सेवाओं को लेकर एक बार फिर निराशा का माहौल…

1 of 189