Trendingदुनियाबड़ी खबर

रात के अँधेरे में नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

काठमांडू: नेपाल की राजधानी से करीब 90 किलोमीटर दूर बड़ा बस हादसा हुआ है। नेपाल के धादिंग जिले में गजुरी के पास सोमवार की सुबह त्रिशूली नदी में एक यात्री बस के गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पोखरा से काठमांडू आ रही बस पृथ्वी हाईवे पर काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में सुबह 1:30 बजे त्रिशूली नदी में गिर गई।

नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों को बचाया गया है। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक न्यूजीलैंड का पुरुष यात्री शामिल है। एक जापानी और एक डच महिला नागरिक घायलों में शामिल हैं। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अत्यधिक गति (ओवर स्पीडिंग) दुर्घटना का कारण हो सकती है।

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

आवारा मवेशियों की समस्या पर भकुरा के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचाया मवेशियों का झुंड

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भकुरा के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या…

1 of 447