Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी, फिर लौटेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पिछले तीन-चार दिनों में ठंड में कुछ कमी देखी गई है और राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तीन दिन बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड बनी हुई है और गर्म कपड़ों की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दुर्ग मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10°C से बढ़कर 13.6°C हो गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर लगभग 16°C तक पहुंचा।

राज्य में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.2°C (रायपुर) और न्यूनतम तापमान 09.9°C (अंबिकापुर) रिकॉर्ड किया गया। चार दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में पहली बार दर्ज हुआ।ठंड से बचाव के लिए रायगढ़ नगर निगम ने 9 जगह अलाव की व्यवस्था की है। इन स्थानों में मेडिकल कॉलेज परिसर में 2 जगह, चक्रधर नगर ऑटो पार्किंग, रामनिवास टॉकीज चौक, रेलवे स्टेशन, अशर्फी देवी अस्पताल, जिला अस्पताल, केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड, मिनी माता चौक और शनि मंदिर के पास अलाव लगाए गए हैं।

रात के वक्त इन स्थानों पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है, इसलिए विशेष रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है।जिले के ग्रामीण और जंगल इलाके शहर की तुलना में अधिक ठंड वाले हैं। लैलूंगा, कापू, छाल और धरमजयगढ़ जैसे क्षेत्रों में लोग शाम ढलने के बाद घर में दुबककर रहते हैं और ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े और अलाव का सहारा लेते हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर महीने में कभी-कभी कड़कड़ाती ठंड तो कभी तेज गर्मी और बारिश देखने को मिली है। 2 नवंबर 1935 को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C और 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज किया गया था।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249