Trendingदेशबड़ी खबर

सोनम अस्पताल में भर्ती, पत्नी बोलीं- सहमति के बिना कोई दवा नहीं दी जाए

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन, शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया. उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि उनकी मंजूरी के बिना उन्हें कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाना चाहिए. जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की जगह से वांगचुक को ले जाए जाने के बाद आंग्मो ने कहा, “वो सफदरजंग अस्पताल में हैं. मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है.

उन्होंने कहा कि मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए. अगर कुछ भी होता है, तो इसके लिए सभी जिम्मेदार होंगे.” उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं जहां वांगचुक को भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार और उन डॉक्टरों की मंजूरी के बिना उन्हें मुंह या नस के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं.”

‘ये मेरा अधिकार है’
अंगमो ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुक्रवार को वांगचुक ठीक लग रहे थे. उन्हें अस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं थी. आर्टिकल 32 के तहत यह मेरा अधिकार है. मेरी और मेरे डॉक्टर की मंजूरी के बिना उन्हें कोई दवा या इलाज नहीं दिया जा सकता.”

डीसीपी ने क्या कहा?
नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ने बताया कि वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए, एक्सपर्ट मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के पालन में उन्हें “जरूरी मेडिकल देखभाल” के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

DCP ने कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया है. माननीय हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जब उन्हें ले जाया जा रहा था, तो प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची.

हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया.” पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए कहा, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.”

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा; बेहतरीन जांच के लिए इंस्पेक्टर होंगे पुरस्कृत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म (रेप) के…

बॉलीवुड में नया हड़कंप: सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच जारी…

रायगढ़ में ब्लाइंड डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर लाशें जलाईं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाले दोहरे…

कनिष्ठ अधिकारी को डीईओ का प्रभार देने पर हाईकोर्ट सख्त: DEO नियुक्ति का आदेश निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर लिया एक्शन

बलौदा बाजार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता…

क्रिकेट जगत में शोक की लहर: सर्वकालिक महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

खेल डेस्क। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज…

1 of 418