Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की होली तैयारी: दुर्ग-बिलासपुर से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

रायपुर। होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे प्रशासन ने कुल 70 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इन 70 फेरों में से 14 फेरे दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया स्टेशनों से शुरू होंगे, जबकि 56 फेरे SECR जोन के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगे।

🔹 SECR से शुरू होने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

  • दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग: दुर्ग से 1 व 2 मार्च को तथा वापसी में निजामुद्दीन से 2 व 3 मार्च को चलेगी। यह रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड होकर जाएगी।
  • गोंदिया–छपरा–गोंदिया: गोंदिया से 1 व 2 मार्च को और वापसी में छपरा से 3 व 4 मार्च को चलेगी।
  • दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग: दुर्ग से 1 मार्च को और मधुबनी से 2 मार्च को झारसुगुड़ा होकर चलेगी। रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ में ठहराव रहेगा।
  • गोंदिया–पटना–गोंदिया: गोंदिया से 2 मार्च को और पटना से 3 मार्च को चलेगी।
  • बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर: बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी को बल्हारशाह होकर चलेगी।

🔹 56 स्पेशल ट्रेनें जोन से होकर गुजरेंगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर 56 फेरे अन्य राज्यों को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनों के गुजरेंगे। इनमें मुख्य रूप से तिरुपति–रक्सौल, चर्लपल्ली–रक्सौल, पटना–चर्लपल्ली, हटिया–दुर्ग और चर्लपल्ली–दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, भाटापारा और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष व्यवस्था से दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को होली के दौरान काफी राहत मिलेगी।

Related Posts

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

1 of 195