Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: तेज रफ्तार XUV ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

बसना क्षेत्र के सिंघनपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ओडिशा पासिंग XUV ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बानीपाली (थाना बसना) निवासी महिला अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार XUV ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। करीब 30 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थिति को संभालने के लिए सरायपाली SDOP मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उचित कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक मां-बेटा बानीपाली गांव के रहने वाले थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

प्रशासनिक फेरबदल: IAS रजत बंसल बने मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव, संभालेंगे जनसंपर्क और खनिज की कमान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए आईएएस रजत…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…

रायपुर में इंटरनेशनल ठगी रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिका-यूरोप में ठगी, 40 जालसाज गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े इंटरनेशनल ठगी रैकेट का…

1 of 238