Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आवारा कुत्तों का आतंक; पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे पर हमला, सड़क में दौड़ा-दौड़ाकर काटा

राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे से जुड़ा है, जिसे आवारा कुत्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर काट लिया। इस घटना के बाद पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने नगर निगम और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर में हालात बेहद चिंताजनक हैं। उनके मुताबिक, सिर्फ एक साल में शहर में करीब 51 हजार डॉग बाइट के मामले सामने आ चुके हैं, जो यह साबित करता है कि समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मुद्दों पर बनाई गई योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नजर नहीं आ रहा।

पूर्व महापौर ने नगर निगम और सरकार के बीच आपसी टकराव को भी इस गंभीर समस्या की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि लगातार कुत्ते लोगों को नोच रहे हैं, काट रहे हैं और घसीट रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर चार आवारा कुत्तों ने एक साथ हमला किया।

प्रमोद दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के नाम पर अधिकारी और भाजपा नेता अपनी जेब भर रहे हैं, जबकि आम जनता इसकी कीमत चुका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम जैसी योजनाएं केवल फाइलों में चल रही हैं, हकीकत में उनका कोई असर नजर नहीं आता।

इस घटना ने रायपुर में आवारा कुत्तों की समस्या को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब और कैसे ठोस कदम उठाता है।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176