Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

‘बाहुबली मारते नहीं…’ मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर रिलीज

Mirzapur The Movie Trailer: तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था वो पल आ गया. ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्राइम वीडियो पर लोगों ने सीरीज को काफी प्यार दिया था. उसके बाद मेकर्स उसी सीरीज पर फिल्म लेकर आ रहे हैं. 11 अगस्त को ट्रेलर सामने आया, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार समेत और भी कई स्टार्स नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के एक डायलॉग से होती है. वो कहते हैं, “गद्दी न तो विरासत से मिलती है, न तो सियासत से. मिलती है तो बाहुबल से. और टिकती है डर पे. जिस दिन इस पर बैठे, समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का हो गया.” उसके बाद आगे कालीन भैया, मुन्ना, गुड्डी, रवि किशन जैसे स्टार्स भौकाल मचाते नजर आते हैं. बाहुबली के रोल में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से जच रहे हैं. एक जगह पर उनका एक और डायलॉग है. वो कहते हैं, “बाहुबली मारते नहीं, मारने का ऑर्डर देते हैं.”

यहां देखें ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर
ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रवि किशन भी काफी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और पंकज त्रिपाठी के साथ उनकी भिड़ंत देखने को मिलेगी. ट्रेलर में रवि किशन का कैरेक्टर ‘मिर्जापुर’ की गद्दी के बारे में बात करता नजर आता है, जिसपर उनसे पंकज त्रिपाठी कहते हैं, “मिर्जापुर में एक ही दरवाजा है यादव जी, दूसरे कोई नहीं खुलेगा.” इसपर रवि किशन कहते हैं, “नहीं खुला तो तोड़ देंगे.” इससे जाहिर है कि रवि किशन की भी नजर ‘मिर्जापुर’ की गद्दी पर होगी.

सीरीज की तरह विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह फिल्म में जितेंद्र कुमार ने ले ली है. वो बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. रवि किशन, सोनल चौहान भी पहली बार ‘मिर्जापुर‘ की दुनिया में शामिल हुए हैं.

Related Posts

सियासी मतभेद के बीच मुलाकातों का दौर, दीपक बैज ने किरण देव से की भेंट; टीएस सिंहदेव पहुंचे डॉ. रमन सिंह के घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की…

1 of 468