Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ‘स्वादिष्ट’ में ज़हर जैसा तेल और ‘खाने’ में रेंगते कॉकरोच; खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन

अंबिकापुर। शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मशहूर होटलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। भारत माता चौक स्थित प्रसिद्ध स्वादिष्ट होटल और आरजू होटल में औचक निरीक्षण के दौरान ऐसी डरावनी तस्वीरें सामने आईं, जिसने विभाग के भी होश उड़ा दिए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना ठोंका और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।

‘स्वादिष्ट’ के समोसों में ‘खराब तेल’ का तड़का

जांच टीम जब भारत माता चौक स्थित स्वादिष्ट होटल पहुंची, तो वहां समोसे तलने के लिए इस्तेमाल हो रहे तेल को देखकर अधिकारी दंग रह गए। होटल में बेहद पुराने और खराब सरसों तेल का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर ही लगभग 200 समोसे और 22 लीटर जहरीला तेल ज़ब्त कर नष्ट कराया गया। विभाग ने इसे सीधे तौर पर ग्राहकों की जान जोखिम में डालना करार दिया है।

‘आरजू होटल’ में गंदगी का अंबार: वेज-नॉनवेज साथ, ऊपर रेंगते कॉकरोच

वहीं, आरजू होटल की स्थिति और भी बदतर पाई गई। यहाँ स्वच्छता के मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. फ्रीजर के भीतर शाकाहारी और मांसाहारी सामान एक साथ ठूंस कर रखे गए थे। खाद्य सामग्री के बीच कॉकरोच रेंगते पाए गए, जो संक्रमण का बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।

जुर्माने के साथ सख्त चेतावनी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों ही होटल संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि मुनाफे के लिए जनता की सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा।



Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249