आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के मैच नंबर-3 में आज (7 फरवरी) भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट में उतरी है. वैसे अब तक किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. साथ ही कोई टीम टाइटल डिफेंड भी नहीं कर पाई है. अब भारतीय टीम इस मिथक को तोड़ना चाहेगी.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया. बुमराह बीमार होने के चलते चयन के लिए अनुपस्थित थे. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर भी प्लेइंग-11 से आउट रहे.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती.
मुकाबले में यूएसए की संभावित प्लेइंग-11: मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे और सौरभ नेत्रवलकर.
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के इस मुकाबले से पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई थीं. साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वो मुकाबला खेला गया था. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से पराजित किया था.
भारत का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर.
संयुक्त राज्य अमेरिका का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.








