Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, NH-30 पर यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार कपल खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नज़र आ रहा है। चलती बाइक पर बीच सड़क कपल का रोमांस देख लोग हैरान रह गए, वहीं वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेज़ रफ्तार में बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर युवक की ओर मुँह करके बैठी हुई है और उससे लिपटी हुई है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। चलती बाइक पर इस तरह का खतरनाक स्टंट न केवल कपल की जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है और पहचान होते ही उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और इस तरह के खतरनाक कृत्य से बचें।


Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442