नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। एनडीए गठबंधन एक बड़ी ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। वही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा। इस सब के बीच राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं, हमारी हार कर भी जीत हुई, क्योंकि बिहार की जनता ने साफ़ संदेश दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं सुशासन और शिक्षा की होगी। यह जयचंदों की करारी हार है। हमने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद बिहार में कांग्रेस खत्म हो जाएगी और यह आज साफ-साफ दिख रहा है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा मैं तो हार कर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम है, विश्वास है, लेकिन सच्चाई कड़वी है। इन जयचंदों ने राजद को भीतर से खोखला कर दिया। बर्बाद कर दिया, इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया, जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर में आग लगा दी। इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेंगा।









