रायपुर : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई.इस हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 5 लोगों की जान गई है.बताया जा रहा है कि अजित पवार का चार्टेड प्लेन बारामती के पास क्रैश हो गया.बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त ये हादसा हुआ.नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके पर्सनल असिस्टेंट,सुरक्षाकर्मी और दो क्रू मेंबर्स हैं. छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
सीएम विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजित पवार जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है.अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा. उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों एवं समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.
कांग्रेस के नेताओं ने भी शोक किया व्यक्त
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस नेताओं ने अपनी संवेदनाओं ने व्यक्त की है.
कहां जा रहे थे अजित पवार ?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद दिल्ली में मौजूद उनके चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गए हैं.वहीं पवार फैमिली से जुड़े सभी लोग मुंबई आवास पर इकट्ठा हो रहे हैं.








