Trendingदेशबड़ी खबर

ससुर ने खुद करवाया बहू और प्रेमी का मिलन, फिर सामने रख दी ‘डर्टी डिमांड’

शामली (उत्तर प्रदेश) के कैराना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ससुर, जिसे समाज पिता का दर्जा देता है, वही अपनी बहू की जान का दुश्मन बन गया। इस ‘मर्डर मिस्ट्री’ को पहले सुसाइड (आत्महत्या) का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के इससोपुर खुरगान गांव में 14 फरवरी को एक महिला की संदिग्ध मौत हुई थी। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी क्रूर हत्या थी।

मुख्य आरोपी अब्बास अपनी बहू मस्कुरा पर लंबे समय से बुरी नजर रखता था। उसे अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए अब्बास ने एक बेहद शातिर योजना तैयार की। उसने बहू को पिता जैसा प्यार और भरोसा दिया ताकि वह अपनी निजी बातें उससे साझा कर सके। अब्बास को मस्कुरा के शादी से पहले के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया। आरोपी ससुर ने अपनी बहू को उकसाया कि उसका पति (सलमान) काम के लिए बाहर रहता है, इसलिए वह अपने पूर्व प्रेमी को घर बुला सकती है। हद तो तब हो गई जब अब्बास खुद उस प्रेमी को घर लाने और छोड़ने का काम करने लगा ताकि बहू पूरी तरह उसके उपकार के बोझ तले दब जाए।

14 फरवरी की रात, जब पूरी दुनिया प्यार का जश्न मना रही थी, अब्बास अपनी घिनौनी इच्छा पूरी करने की फिराक में था। जैसे ही बहू का प्रेमी घर से गया, अब्बास ने एक डंडे में तार बांधकर तकनीक की मदद से कमरे की अंदर की कुंडी खोल दी और अंदर घुस गया। उसने बहू के सामने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। जब मस्कुरा ने अपने ससुर की इस अनैतिक मांग का कड़ा विरोध किया, तो गुस्से और हवस में पागल अब्बास ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने दोबारा उसी डंडे और तार की मदद से कुंडी को अंदर से बंद कर दिया, ताकि यह लगे कि महिला ने अंदर से कमरा बंद कर जान दी है।

हत्या करने के बाद अब्बास ने अपने बेटे सलमान को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। उसने सलमान को गुमराह किया कि मस्कुरा के अवैध संबंधों के कारण परिवार की बदनामी हो रही है। इसके बाद सुबह ससुर ने शोर मचाया कि बहू ने सुसाइड कर लिया है। परिवार ने पुलिस पर दबाव बनाया कि शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।

एसपी एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब गहराई से तफ्तीश की, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अब्बास का झूठ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद गांव में ससुर की इस करतूत की जमकर निंदा हो रही है।


Related Posts

1 of 180