Trendingदेशबड़ी खबर

टोकन लो और…कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा

सूरत। गुजरात के सूरत शहर के पॉश इलाके पाल में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देह व्यापार में धकेली गई चार महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाल इलाके में स्थित राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर के रूम नंबर 311 में ‘99 स्पा’ के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई।

रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि पूरे नेटवर्क को बेहद शातिर तरीके से संचालित किया जा रहा था। एंट्रेंस गेट पर विशेष CCTV कैमरे लगाए गए थे, ताकि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। ग्राहकों के लिए टोकन सिस्टम लागू था और लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड डायरी में दर्ज किया जाता था।


गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने मौके से मैनेजर शुंवरो बाबूराव चक्रवर्ती और उसके सहयोगी विपिन उर्फ रिंकू जगदीश शाहू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन ग्राहकों करण दीपक शाह, वीरसिंह शांतिजी कोली और उमेश दिलीप शर्मा को भी हिरासत में लिया गया। स्पा का संचालक आकाश अंकुश धनावड़े फिलहाल फरार है, जिसे पुलिस ने वांछित घोषित किया है। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन (धंधे में उपयोग किए जा रहे), 11 ग्राहकों के मोबाइल, 63 हजार रुपये नकद, टोकन और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई।


पश्चिम बंगाल से लाई गई थीं महिलाएं

रेस्क्यू की गई चार महिलाओं में तीन पश्चिम बंगाल की और एक कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं। सभी को सुरक्षित विमेंस शेल्टर होम भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिलाओं को किन परिस्थितियों में सूरत लाया गया और इस रैकेट के तार अन्य शहरों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद पाल इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 473