Trendingदेशबड़ी खबर

आज मुर्शिदाबाद में होगा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह! ईंट लेकर निकले समर्थक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर मस्जिद निर्माण को लेकर बंगाल की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और दोपहर 12 बजे तक इंतजार करें. कबीर के अनुसार, ‘दोपहर 12 बजे कुरान पढ़ा जाएगा. उसके बाद शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके लिए उनके समर्थक ईंट लेकर भी निकल पड़े हैं.’

इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद पुलिस और राज्य पुलिस इस आयोजन में उनका सपोर्ट कर रही है, जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया.

हुमायूं कबीर के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कबीर पर सीधा हमला बोला. घोष ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर जैसे नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं और यह सब मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि TMC की अंदरूनी लड़ाई के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं.

दिलीप घोष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर अब तक कई पार्टियों में जा चुके हैं. उनका कहना था कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो एक नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें. घोष ने कहा कि वो मुसलमानों का भला करें और उनके उद्धार के बारे में सोचें लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसे कदम उठाना सही नहीं है.

राम मंदिर का जिक्र करते हुए घोष ने कहा कि अब जब राम मंदिर बन चुका है, तो बाबरी मस्जिद को भूल जाना चाहिए. इन बयानों ने मुर्शिदाबाद में चल रहे राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है. हालांकि हुमायूं कबीर बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनका कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति और सहयोग से ही हो रहा है. फिलहाल इलाके में इस मुद्दे को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है.

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 244