Trendingछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के पुराने विस भवन में आखिरी बार आयोजित होगा सत्र,18 नवंबर को बुलाया गया विशेष सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा का एक विशेष सत्र 18 नवंबर को बुलाया गया है। इस सत्र में प्रदेश के 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र ऐतिहासिक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला आखिरी सत्र होगा। इसके बाद शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा।

बता दें कि 18 नवंबर को आहूत विधानसभा का ये विशेष सत्र 25 साल की संसदीय यात्रा पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन नीतिगत फैसलों को भी याद किया जाएगा, जिन्होंने राज्य को आज के स्वरूप में पहुंचाया। यह सत्र न केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन होगा, बल्कि आने वाले समय के लिए नए संकल्पों का प्रतीक भी बनेगा।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174