Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, पहली बार रविवार को शुरू होगा सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संसदीय परंपरा में इस वर्ष एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने जा रहा है। राज्य के गठन के बाद पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा का सत्र रविवार के दिन से शुरू होगा। नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा।

14 दिसंबर का दिन इसलिए है विशेष

इस बार का सत्र कई मायनों में खास है। 14 दिसंबर को ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्थापना दिवस है। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद पहली विधानसभा बैठक 14 दिसंबर को ही हुई थी। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि सत्र की शुरुआत इसी तारीख से हो।

संयोगवश, इस वर्ष 14 दिसंबर रविवार को पड़ रहा है, और इसी कारण 25 वर्षों में पहली बार विधानसभा की कार्यवाही रविवार को शुरू होगी। नए विधानसभा भवन में पहली बार सत्र आयोजित होना भी इसे और महत्वपूर्ण बनाता है।


चार दिन चलेगा शीतकालीन सत्र

  • 14 से 17 दिसंबर 2025 तक चलेगा सत्र
  • नवनिर्मित विधानसभा भवन में होगी पूर्ण कार्यवाही
  • स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम और चर्चा होने की संभावना


Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175