रायपुर। केंद्र और राज्य सरकार ने वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अद्वितीय अवसर पर एक साल तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुक्रवार को शुरुआत की। इस अवसर पर राज्य और राज्य सरकार ने विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।
बैज ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वन्दे मातरम की वर्षगांठ मना रही है, लेकिन इस कार्यक्रम के साथ ही आजादी का विरोध करने वाली पार्टी को देश की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। वंदे भारत की गीत ने आजादी के लड़ाई के लिए उत्साह बढ़ाया था, देश के क्रांतिकारियों ने इस गीत को गाकर देश के आजादी की लड़ाई लड़ी।
लेकिन उस दौर में आरएसएस और बीजेपी के नेता अंग्रेजों की चापलूसी करते थे और आजादी की लड़ाई का विरोध करते थे, इन्हे उसके लिए देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। आरएसएस साल 1925 में बना था, ये बताए की इनका देश की आजादी में क्या योगदान दिया। ये मुस्लिम लीग के साथ सरकार चलाने वाले लोग है। इन्होने आजादी की लड़ी अंग्रेजो के साथ दिया, आज ये किस नैतिकता के साथ वन्दे मातरम् की वर्षगांठ मना रहे है।










