छत्तीसगढ

अंबूजा कोल माइंस की जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण, दीपक बैज ने निजी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

रायपुर। अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए रायगढ़ जिले के ग्रामीण अब सड़कों पर उतर गए है। ये सभी धरमजयगढ़ के पुरुंगा गांव में प्रस्तावित अंबूजा कोल माइंस की जनसुनवाई का विरोध करने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। लेकिन हैरानी की बात है कि, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से कलेक्टर बात तक करने को तैयार नहीं हुए। इसपर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। यहाँ खदान अडानी समूह को दी गई है।

दीपक बैज ने कहा कि, रायगढ़ के आदिवासी अपने घर और जमीन को बचाने के लिए कल से कलेक्टर ऑफिस के सामने बैठे हुए है। उनको खाना तक नसीब नहीं हुआ। उनकी बस इतनी मांग है कि जो अडानी की कोल माइंस पर धर्मजयगढ़ के पुरुंगा में जनसुनवाई होना है उसको स्थगित किया जाए। लेकिन कलेक्टर उनसे बात करने तक को तैयार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, हमने सीएम से पूछा क्या आप जनजातीय मुख्यमंत्री है। आदिवासी जनता रात को सड़क पर सोने को मजबूर है और मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहे है। सरकार को चाहिए की वह ग्रामीणों से बात करें और धरना समाप्त कराए।

दीपक बैज से सरकार पर निजी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। इस कारण ना तो कलेक्टर बात करने को तैयार न ही मुख्यमंत्री। हमारी मांग है मुख्यमंत्री तत्काल इस मामले पर हस्तक्षेप करे और लोगों की मांग पर विचार करें।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330