Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर गंगापुर के पास रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु सीटों से उछलकर नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।

एक की मौत, 15 श्रद्धालु घायल

दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला

यह हादसा लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

बनारस दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

दुर्घटनाग्रस्त बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं के एक बड़े जत्थे को लेकर बनारस दर्शन के लिए निकली थी। यात्रियों के मुताबिक बस सामान्य रफ्तार में चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170