Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: होटल एरिना बुटिक में दो उजबेक महिलाएं हिरासत में, तीन महीने बाद FIR दर्ज

रायपुर। तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में ठहरी दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद FIR दर्ज कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं।

9 जनवरी 2026 को पुलिस ने सूचना के आधार पर होटल में दबिश दी और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। जांच के दौरान वे पासपोर्ट और वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं पेश कर पाईं, इसलिए उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंसन सेंटर में रखा गया।

तीन महीने की पूछताछ के बावजूद महिलाओं ने अपने कानूनी या वैध दस्तावेज नहीं दिखाए। इसके बाद 13 मार्च को पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

तेलीबांधा थाना निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने दूतावास से संपर्क किया है। इसके माध्यम से युवतियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा (डिपोर्ट)।

Related Posts

रायपुर में खौफनाक वारदात: हेडलाइट की रोशनी मारने से टोका, तो बस सुपरवाइजर को चाकुओं से गोदा, ₹15 हजार की लूट

रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके सिविल लाइन में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि…

छत्तीसगढ़ में परीक्षा सुधार की तैयारी, नकल पर 1 करोड़ रुपये और 5 साल जेल का प्रावधान वाला विधेयक आएगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार बड़ा…

1 of 216