Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दो युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

अंतागढ़। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भानुप्रतापपुर–दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा साल्हे के पास लौह अयस्क से लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हे निवासी कपिल सलाम और रितेश बढ़ाई बाइक क्रमांक CG 19 BT 2100 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे लौह अयस्क से लदे ट्रक क्रमांक CG 07 BF 5400 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक बाइक समेत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया, जबकि दूसरा युवक ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। इसके बावजूद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और ट्रक युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। सड़क पर क्षत-विक्षत शवों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में ट्रक के नीचे फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170