Trendingआस्थाज्योतिष

वास्तु उपाय: इन सरल उपायों से बढ़ाएं धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा

नई दिल्ली। जीवन में मेहनत के बावजूद आर्थिक तरक्की न मिलने और खर्चों में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से न केवल धन की स्थिति मजबूत होती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।


1. तुलसी के पौधे की सही दिशा

हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली तुलसी को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में तुलसी लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसके साथ ही घर में श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


2. मुख्य द्वार को रखें साफ-सुथरा

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ और सजाया हुआ रखना चाहिए। दीए और तोरण से मुख्य द्वार को सजाने से वास्तु के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश आसान होता है और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।


3. पानी को बेकार में बहने से रोकें

वास्तु में जल का संबंध धन से जोड़ा गया है। घर में पानी को व्यर्थ में बहने देने से आर्थिक नुकसान और फिजूल खर्च बढ़ सकता है। इसलिए सिंक, टंकी और नल हमेशा बंद रखें और पानी को व्यर्थ बहने न दें।


4. घर के मंदिर की दिशा

घर का मंदिर दक्षिण दिशा में नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में बनाना चाहिए। सही दिशा में मंदिर बनने से घर की आर्थिक स्थिति और सुख-समृद्धि में सुधार होता है।

इन सरल वास्तु उपायों को अपनाकर व्यक्ति न केवल अपने घर में सुख-शांति और धन-संपदा ला सकता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की भी बढ़ा सकता है।


Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 169