सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड को कथित तौर पर गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी परिसर में समय बिताते हुए ग्रामीण युवकों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले की वन विभाग नर्सरी में हुई। गार्ड वर्दी में था और कथित गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था। तभी कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और गार्ड को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा करते हुए डंडे और बेल्ट से मारने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड को मोबाइल पर गाने चलवाकर डांस भी करवाया गया।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल वन विभाग या प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, और मामले की जांच जारी है।










