Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से राहत भी, खतरा भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बदलाव के साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा सरगुजा संभाग के उदयपुर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी देर रात तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज आंधी के चलते पेड़ों की शाखाएं टूटने और हल्के नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, पेंड्रा, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, मनेंद्रगढ़ और मुंगेली सहित कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग समेत 19 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों पर जाने से बचें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Posts

CG News: मां दंतेश्वरी के भक्तों के लिए खुशखबरी! जगदलपुर से दंतेवाड़ा तक शुरू हुई निःशुल्क बस सेवा

दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जाने वाले…

CG News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, महिला थाने में FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे…

CG News: हॉस्टल के दरवाजे में करंट लगने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बिलख उठा परिवार

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम सुर स्थित केन मेमोरियल स्कूल के…

1 of 483