Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ‘आ जाऊंगा, Love U यार…’ लेडी DSP कल्पना केस में व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इन दिनों एक लेडी DSP की खूब चर्चा हो रही है. यह महिला डीएसपी है कल्पना वर्मा. इनके और रायपुर के एक बड़े व्यपारी के बीच कथित लव ट्रैप, पैसों की वसूली और निजी रिश्तों के दुरुपयोग का मामला सुर्खियों में है. खास बात यह है कि दोनों ओर से आरोप और प्रत्यारोप तेज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने FIR नहीं लिखवाई है.

WhatsApp chats and photos go viral in Lady DSP Kalpana case.

मामला तब और तेज हो गया जब इस केस से जुड़ी कुछ व्हाट्सएप चैट्स, सेल्फी और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. इन चैट्स में दिखाई देने वाली कुछ लाइनें इस तरह से है:

  • दंवेवाड़ा आ रहे हो क्या?
  • आ जाऊंगा यार, Love U.
  • घर से गाली खिलाओगे आज…
  • 24×7 आपके साथ हूं जी.
  • डिवोस ले लू क्या?
  • ले लो… दे दूंगी… बोलती है सच में.

व्यवसायी का दावा : 2021 से प्यार के नाम पर वसूली, धमकियां और ब्लैकमेल

'Aapse Kabhi Nahi Lunga...': Who Is Raipur DSP Kalpana Verma, Accused By Businessman Of ‘Love Trap’? WhatsApp Chats Go Viral

रायपुर के कारोबारी ने आरोप लगाया कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर संबंधों के नाम पर उस पर आर्थिक दबाव बनाना शुरू किया. आरोपों के अनुसार दो करोड़ रुपये से अधिक कैश और कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए. इसके अलावा एक डायमंड रिंग, एक गोल्ड चेन, एक कार और एक होटल की प्रॉपर्टी को डीएसपी के भाई के नाम ट्रांसफर कराने का दबाव तक बनाया गया. शिकायत दर्ज कराने वाले दंपत्ति दीपक और बरखा टंडन का कहना है कि उन्होंने 2021 से जारी इस कथित ब्लैकमेलिंग को काफी झेला, लेकिन बात तब बढ़ गई जब होटल की रजिस्ट्री को लेकर दबाव बनाया गया. व्यवसायी का दावा है कि प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने के लिए अधिकारी ने खुद 30 लाख रुपये लगाए थे, ताकि दस्तावेज उनके पक्ष में दिखें. शिकायत के साथ दंपत्ति ने कुछ चैट स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए हैं, जिन्हें अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी तरह से शेयर कर रहे हैं.

'Aapse Kabhi Nahi Lunga...': Who Is Raipur DSP Kalpana Verma, Accused By Businessman Of ‘Love Trap’? WhatsApp Chats Go Viral

सब झूठ है, जांच के लिए तैयार हूं

डीएसपी कल्पना वर्मा की ओर से एक छोटा सा बयान आया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं. लेकिन इसी बीच एक और बात सामने आई है कि डीएसपी फिलहाल किसी के संपर्क में नहीं हैं. उनका फोन बंद है और पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी उनसे बात नहीं कर पा रहे.

व्यवसायी ही ब्लैकमेलर है

जैसे ही व्यवसायी ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई, डीएसपी के भाई ने भी पलटवार किया. उन्होंने दावा किया कि व्यवसायी ही ब्लैकमेल कर रहा है, झूठे स्क्रीनशॉट बनाए गए हैं और राजनीतिक दबाव बनाकर केस में षड्यंत्र किया जा रहा है. अब पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है, पर अभी तक एफआईआर नहीं हुई है.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252